मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद शहर से बाहर शिफ्ट होगी जयपुर सेंट्रल जेल और उदयपुर जेल
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/06/Jaipur-Udaipur-jail-soon-to-shift-outside-from-city.html
जयपुर। जयपुर सेंट्रल जेल और उदयपुर जेल को शहर से बाहर शिफ्ट करने को
लेकर तैयार की गई फाइल को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पास भेजा गया है। अब
मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद दोनों जेलों को शहर से बाहर शिफ्ट किए
जाने का रास्ता साफ हो जाएगा। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद शहर के बाहर
नई जेलों के लिए नई जमीन फाइनल करने, नई जेल के लिए बजट देने और निर्माण के
टेंडर का काम शुरू किया जाना है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने ही पिछले दिनों एक बैठक में जेल शिफ्ट का काम प्रमुखता से करने के निर्देश दिए थे। जयपुर सेंट्रल जेल और उदयपुर जेल की मौजूदा जमीनों को बेचने की योजना है, दोनों जेल शहर की प्राइम लोकेशन पर हैं और अगर इन जमीनों को नीलामी में बेचा जाता है तो इससे सरकार को सैकड़ों करोड़ रुपए मिलेंगे।
शहर के बाहर बनने वाली जेलों को हाईटेक बनाने की भी योजना है। शहर के बीच में पड़ने पवाली ड़ी और छोटी जेलों को फेजवार बाहर शिफ्ट किया जाना है। पहले फेज में जयपुर सेंट्रल जेल और उदयपुर जेल को लिया जा रहा है।