'शादीशुदा होने के बावजूद लड़कियों के सामने खुद को बैचलर बताता था राहुल'

Pratyusha Banerjee, Rahul Raj Singh, pratyusha banerjee death, Neeraj Gupta, प्रत्यूषा बनर्जी, राहुल राज सिह, वकील नरीज गुप्ता
मुंबई। प्रत्यूषा बनर्जी की मौत के मामले में एक ओर जहां नई-नई बातें सामने आ रही है, वहीं इस मामले में अब ए​क और नया खुलासा हुआ है। प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिह के पूर्व वकील नरीज गुप्ता का कहना है कि राहुल शादीशुदा था, लेकिन वह हर लड़की के सामने खुद को बैचलर बताता था।

राहुल के पूर्व अधिवक्ता ने कहा कि, राहुल पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उसके सम्पर्क में आने वाली हर एक लड़की के सामने खुद को कुंआरा बताकर दोस्ती गांठ लेता था।

खबरों के मुताबिक राहुल ने यह बात प्रत्युषा बनर्जी को नहीं बताई थी कि वह पहले से ही शादीशुदा है। यह भी खुलासा हुआ है कि राहुल राज ने पिछले चार साल में सात लड़कियों को धोखा दे चुका है।  प्रत्युषा की कजिन सुरभी चटर्जी ने कहा है कि राहुल राज और प्रत्यूषा दो महीने पहले ही शादी कर चुके थे।

वहीं दूसरी ओर, यह भी कहा जा रहा है कि राहुल की शादी एयरहोस्टेस सौगिता मुखर्जी से रांची में हुई थी। यह सेरेमनी बंगाली रिवाज से पूरी हुई थी। हालांकि, बाद में उनका तलाक हो गया।


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Headlines 8936676590268302084

Watch in Video

Comments

item