पीएम मोदी की ओर से अजमेर दरगाह के लिए चादर लेकर रवाना हुए नकवी

PM Modi, Ajmer Urs, Mukhtar Abbas Naqvi, Narendra Modi, Chadar, Ajmer Dargah, पीएम मोदी, अजमेर दरगाह, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह, मुख्तार अब्बास नकवी, चाद
अजमेर स्थित विश्वविख्यात ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में चल रहे उर्स में जहां देश विदेश के जायरीनों के पहुंचने का सिलसिला बरकरार है, वहीं देश के ख्यातनाम लोगों की ओर से यहां चादर चढ़ाए जाने का क्रम भी बरकरार है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से भी यहां चादर चढ़ाई जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से चढ़ाई जाने वाली इस चादर को आज प्रधानमंत्री ने अल्पसंख्यक मामलात राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को सौंपी, जिसे वह अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर कल सुबह चढाएंगे। इसके लिए नकवी अजमेर के लिए रवाना हुए।

नकवी कल सुबह यहां चादर के साथ प्रधानमंत्री की ओर से भेजे गए देश में अमन—चैन, शांती, एकता और भाईचारे के लिए की गई दुआ एवं संदेश को दरगाह में पढेंगे।

गौरतलब है कि ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती के लिए दुनियाभर के मुसलमानों के साथ ही हिन्दुओं तथा अन्य मजहबों में भी समान रूप से अकीदत है। अजमेर में चल रहे ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती के 804वें उर्स के लिए देश—विदेश से हजारों की तादाद में जायरीन अजमेर पहुंच रहे हैं।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 7904244672188579711

Watch in Video

Comments

item