हत्या समेत 10 मामलों के आरोपी हैं यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष

UP BJP President, Uttar Pradesh BJP, Bhartiya Janta Party, Keshav Prasad Maurya, यूपी भाजपा अध्यक्ष, केशव प्रसाद मौर्य, उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लम्बे समय की जद्दोजहद के बाद उत्तर प्रदेश में आज आखिरकार अपना प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया है। भाजपा ने यहां फूलपुर से सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। मौर्य की इस नियुक्ति में पार्टी ने या तो मौर्य के पिछले रिकॉर्ड पर या तो ध्यान नहीं दिया है या फिर नजरअंदाज कर दिया है।

दरअसल, काफी लम्बे समय की जद्दोजहद के बाद भाजपा ने हत्या एवं अन्य मामलों के 10 आरोपों में घिर चुके आरोपी केशव मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। मौर्य पर 2011 में मोहम्मद गौस की हत्या का आरोप है। केशव मौर्य पर हत्या के प्रयास की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल है। इसके अतिरिक्त मौर्य के खिलाफ 10 आपराधिक मामले दर्ज है, जिनमे हत्या, धोखाधड़ी और दंगे फैलाने के अलावा सरकारी कर्मचारी को धमकाने जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।

केशव प्रसाद मौर्य द्वारा पेश किया गया हलफनामा यहां देखें

केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद के रहने वाले हैं। वर्ष 2012 में विधायक चुने गए थे। बाद में वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश के फूलपुर से सांसद चुने गए थे। मौर्य की ओर से मई 2014 में दाख़िल किए गए हलफनामे में बताया गया है कि उनके खिलाफ धारा 302 (हत्या), 153 (दंगा भड़काना) और 420 (धोखाधड़ी) जैसे 10 आरोप लगाए जा चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश की फूलपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं, जो कि वही सीट है, जहां से कभी नेहरू चुनाव लड़ा करते थे। साथ ही मौर्य विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता रह चुके हैं और किसी दौर में वो चाय भी बेचा करते थे। केशव प्रसाद मौर्य सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय हैं।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 2358774536553885190

Watch in Video

Comments

item