रोहित वेमुला के लिए आज दिल्ली में मार्च करेंगे छात्र संगठन, केजरीवाल भी होंगे शामिल
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/02/student-organizations-to-march-for-rohit-vemula-in-delhi-today-arvind-kejriwal-to-join.html
नई दिल्ली। हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी के मामले को लेकर कई जगहों से आए छात्र आज दिल्ली में पहुंचे है, जहां वे मार्च निकालेंगे और रोहित वेमुला को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन को एबीवीपी के अलावा सभी छात्र संगठनों ने समर्थन दिया है। छात्रों के इस मार्च में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा मार्च में लेफ्ट नेता डी राजा और सीताराम येचुरी के भी शामिल होने की संभावना है।
केजरीवाल ने ट्वीट कर इसे समर्थन देने का ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि वह जंतर मंतर पहुंचर छात्रों को समर्थन देंगे। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, "रोहित के लिए आज दोपहर में कुछ समय निकालकर रैली में जाऊंगा, रोहित के परिवार से मिलूंगा और छात्रों से बात करूँगा।"
जेएनयूएसयू की उपाध्यक्ष शहला राशिद ने बताया कि यह रैली रोहित की जिन परिस्थितियों में मौत हुई है, उसके खिलाफ आयोजित हो रही है। जिन छात्रों पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया है, वे रोहित वेमुला के लिए कई दिनों से आंदोलन चला रहे थे। केंद्र सरकार इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।

इस रैली में देशभर के छात्र संगठन हिस्सा ले रहे हैं। एनएसयूआई और वामदलों से जुड़े छात्र संगठनों द्वारा आहूत रैली 11 बजे अंबेडकर भवन से शुरू होगी जो जंतर-मंतर तक जाएगी। रैली को सफल बनाने लिए छात्रों से ट्विटर पर ‘जस्टिस फॉर रोहित’ हैशटैग ट्रेंड कराने को भी कहा है।Will go to jantar mantar sometime in the afternoon today to express solidarity with Rohith's family n to speak to students— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 23, 2016