एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप : 9 पदक जीतकर 7वें स्थान पर पहुंचा भारत
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/02/india-came-on-7th-number-in-asian-wrestling-championships-with-9-medals.html
नई दिल्ली। थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के आखिरी दिन भारतीय पहलवानों ने एक स्वर्ण सहित कुल नौ पदक जीतकर भारत को 7वें स्थान पर पहुंचाया है। जबकि महिला और पुरुष फ्रीस्टाइल टीमें चौथे तथा ग्रीको रोमन टीम छठे स्थान पर रही है।
गौरतलब है कि भारत ने पिछली एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता में दोहा में कुल पांच पदक (एक रजत और चार कांस्य) जीते थे और अंक तालिका वह दसवें स्थान पर रहा था।
पुरुषों की फ्रीस्टाइल के 57 किग्रा भार वर्ग में संदीप तोमर ने स्वर्ण पदक जीता। तोमर ने उत्तर कोरिया के जोंग हाक जिन को हराया। इसी श्रेणी का रजत पदक ओमप्रकाश विनोद कुमार ने जीता।
भारतीय महिलाओं में उदीयमान पहलवान प्रियंका फोगाट (55 किलो) ने रजत पदक जबकि विनेश फोगाट (53 किलो) और अनिता तोमर (63 किलो) ने कांस्य पदक जीते। दिलचस्प बात यह है कि ग्रीको रोमन में भारत बहुत मजबूत नहीं माना जाता है, लेकिन उसमें उसने चार पदक जीते।
प्रियंका फोगाट ने महिलाओं के 55 किलो में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल में वह मंगोलिया की दवासुखिन ओतोंगसेतसेग से हार गई। उनसे अधिक अनुभवी विनेश और अनिता को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। ग्रीको रोमन में हरदीप सिंह ने रजत पदक जीता. वह 98 किलो के फाइनल में ईरान के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मेहदी अलियारी फेयाजाबदी से हार गए।
गौरव शर्मा ने 59 किलो में कांस्य पदक जीता। उन्होंने तीसरे स्थान के मुकाबले में कोरिया के इयुन बिन किम को हराया। हरदीप सिंह ने 80 किलो भार वर्ग में उज्बेक के अपने प्रतिद्वंद्वी जोनिबेक ओताबेकोव को हराकर कांसे का तमगा हासिल किया जबकि नवीन ने 130 किलो के तीसरे स्थान के मुकाबले में चीन के सुने हेई को हराया।