देश में कुछ लोग सभी पर अपनी सोच थापना चाहते हैं : राहुल गांधी
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/02/some-people-want-to-impose-their-thinking-on-all-over-country-says-rahul-gandhi.html
नई दिल्ली। हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला की मौत को लेकर दिल्ली में आटोजित की जा रही छात्रों की मार्च में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे। यहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि रोहित आज और कल की बात करना चाहता था लेकिन ये लोग (आरएसएस) अतीत की बात करना चाहते हैं। रोहित की आवाज दबाई गई। वो देश के भविष्य के लिए कुछ करना चाहता था। इस देश में कुछ लोग सभी पर अपनी सोच थापना चाहते हैं। हम ऐसा भारत नहीं चाहते जिसमें लोगों पर कोई एक सोच थोपी जाए।
जंतर मंतर पहुंचे राहुल ने रोहित वेमुला के परिवार से मुलाकात की और फिर अपना भाषण दिया। राहुल ने कहा, आज मैं पार्लियामेंट में बैठा था भाषण सुन रहा था। आज सरकार ने अपनी उपलब्धियों के बारे में बोला, लेकिन रोहित के बारे में कुछ नहीं बोला। हरियाणा के बारे में कुछ नहीं बोला। पूरा भाषण बीते हुए समय पर था।
राहुल ने आगे कहा कि जब मैं हैदराबाद गया तो मैंने कहा हमें यूनिवर्सिटीज में भेदभाव ख़त्म करने के लिए कानून की जरूरत है। ऐसा कानून जो छात्रों को आवाज दबाने ना दे। खबरों के अनुसार रोहित के लिए निकाले गए इस एकता मार्च में जेएनयू स्टूडेंट्स के अलावा कांग्रेस लेफ्ट और अन्य दलों के नेता भी शामिल हुए। मार्च में कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई और आम आदमी पार्टी का छात्र संगठन भी शामिल है। इस मार्च में अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे।
इस मार्च में कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई और आम आदमी पार्टी का छात्र संगठन भी शामिल है। छात्रों के इस मार्च को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी साथ दे रहे हैं। राहुल करीब 2.20 बजे यहां पहुंचे और रोहित के परिजनों से मुलाकात की। उनके साथ दिग्विजय सिंह भी हैं।