पोखरण फायरिंग रेंज में सैन्य अभ्यास के दौरान मेजर ध्रुव यादव की मौत
बताया जाता है कि सेना के प्रशिक्षण के तहत किए जा रहे सैन्य अभ्यास में टैंक फायरिंग के दौरान दुर्घटनावश एक गोला फट जाने से मौके पर ही मेजर की मौत हो गई। इस हादसे की कोर्ट ऑफ इनक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।
सेना प्रवक्ता मनीष ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेजर ध्रुव यादव की पोखरण फायरिंग रेंज में कल रात प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिये गये हैं।
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में हरियाणा के रहने 32 वर्षीय मेजर ध्रुव यादव की मौत हो जाने के अतिरिक्त कुछ अन्य जवानों को भी चोटें आई हैं।
उल्लेखनीय है कि देश की सबसे बड़ी फायरिंग रेंज पोखरण फायरिंग रेंज में सेना की विभिन्न यूनिट्स का युद्धाभ्यास सामान्य तौर पर चलता रहता है और इन दिनों फायरिंग रेंज में भारतीय सेना की 75 आर्मड का युद्धाभ्यास चल रहा है।
बताया जाता है कि युद्धाभ्यास के दौरान टैंक से निकला गोला अपने लक्ष्य तक पहुंचने की बजाय वहीं फट गया। गोले की चपेट में आए मेजर ध्रुव यादव की मौके पर मौत हो गई। जोधपुर में सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष ओझा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि सेना की तरफ से इस हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।
In English : Major Dhruv Yadav killed in a tragic incident at Pokhran