राज्यसभा में कल आएगा लोकपाल विधेयक

नई दिल्ली। कल राज्यसभा में लोकपाल विधेयक आएगा और यह सरकार के लिए एक प्राथमिकता है। संसदीय मामलों के मंत्री कमलनाथ ने आज यह बात कही। कम...

नई दिल्ली। कल राज्यसभा में लोकपाल विधेयक आएगा और यह सरकार के लिए एक प्राथमिकता है। संसदीय मामलों के मंत्री कमलनाथ ने आज यह बात कही। कमलनाथ ने कहा, हमारी प्राथमिकता लोकपाल विधेयक है। लोकपाल विधेयक को राज्यसभा में लाया जाएगा और उसके बाद यह लोकसभा में आएगा।

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि सरकार कल राज्यसभा की सूची में इसे रखेगी। उन्होंने इन रिपोर्टों को भी खारिज किया कि संसद के शीतकालीन सत्र को निर्धारित समय से पूर्व समाप्त किए जाने की कोई योजना है।

सरकार द्वारा शुक्रवार तक संसद को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने पर विचार किए जाने संबंधी रिपोटरे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, सत्र को छोटा करने की अभी कोई योजना नहीं है। हमने अन्य कार्यो के लिए भी समय आवंटित किया हुआ है और हमारी प्राथमिकताओं की एक सूची है। 

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को वित्त और रेलवे मंत्रालयों की अनुदानों की अनुपूरक मांगों को भी पारित करवाना है। पांच दिसंबर को शुरु हुआ संसद का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर तक चलने का कार्यक्रम है।

सरकार ने गांधीवादी नेता अन्ना हजारे को आश्वासन दिया है कि लोकपाल विधेयक को संसद के चालू सत्र में ही लाया जाएगा। लेकिन अन्ना विधेयक को जल्द पारित कराने की अपनी मांग को लेकर पहले ही अनिश्चिकालीन अनशन पर बैठ चुके हैं और आज उनके अनशन का तीसरा दिन है।

उल्लेखनीय है कि जिस बिल को कांग्रेस संसद में पास करवाना चाहती है, उसे लोकसभा में मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अन्ना ने उसे 'जोकपाल' कहकर खारिज कर दिया था। जनता चाहती है कि बिल ठीक उसी प्रारूप में पास होना चाहिए जिसके लिए अन्ना पिछले दो सालों से आंदोलन चलाए हुए हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या अन्ना और उनकी टीम इस बिल को स्वीकार करेगी।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 3483827754125717604

Watch in Video

Comments

item