अंजता-एलोरा के कामसूत्र पर भी लगाया जाए बैन : प्रियंका

मुंबई। आजकल दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे अपराधों के ग्राफ की वजह हिंदी फिल्मों में बढ़ रहे अंग प्रदर्शन को माना जा रहा है। कहीं न कहीं ये लोगो...

मुंबई। आजकल दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे अपराधों के ग्राफ की वजह हिंदी फिल्मों में बढ़ रहे अंग प्रदर्शन को माना जा रहा है। कहीं न कहीं ये लोगों को गलत काम करने पर उत्तेजित करता है। लेकिन इसके विपरीत बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा का कुछ और ही कहना है।

प्रियंका का कहना है कि अगर फिल्मों की वजह से महिलाओं के प्रति अपराध बढ रहे हैं, तो अजंता-एलोरा और वात्सयायन के कामसूत्र पर भी बैन लगाया जाना चाहिए। सिनेमा तो कला का एक स्वरूप है, इसे किसी चीज के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना ठीक नहीं हो सकता है।

प्रियंका का मानना है कि फिल्में सिर्फ लोगों के मनोरंजन के लिए बनाई जाती हैं और इन्हें इसी तरह लेना चाहिए, इसमें वही सब दर्शाया जाता है, जो समाज में घट रहा है। अगर फिल्मों कि वजह से ही महिलाओं के प्रति हिंसा बढ़ रही है और फ़िल्में ही इसके लिए जिम्मेदार हैं, तो पहले अंजता-एलोरा को क्यों नहीं बंद करवाया जाता।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 2781733675379508898

Watch in Video

Comments

item