किसान संघ का अखिल भारतीय अधिवेशन 19 से

Kisan Adhiveshan Jaipur, Bhartiya Kisan Sangh Jaipur, भारतीय किसान संघ, अखिल भारतीय अधिवेशन, जयपुर
जयपुर। राजधानी जयपुर की मुहाना मंडी में 19 फरवरी से शुरू होने वाले भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अधिवेशन में आने वाले देशभर के प्रतिनिधियों को किसान संघ की वैचारिक नीतियों से अवगत कराने के लिए कुछ पुस्तकें तैयार की गई है। ऐसी ही दो पुस्तकों का वैशाली नगर के निकट मोतीनगर स्थित भारतीय किसान संघ के प्रदेश कार्यालय में विमोचन किया गया।

इस अवसर पर अधिवेशन के संयोजक बद्रीनारायण चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष मणीलाल, प्रदेश संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमराज, प्रांत कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, कार्यालय प्रमुख करणसिंह, महिला प्रमुख मंजू दीक्षित सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पुस्तक विमोचन के अवसर पर अखिल भारतीय अधिवेशन के संयोजक बद्रीनारायण चौधरी ने बताया कि किसान संघ के देशभर के प्रतिनिधि इस अधिवेशन के लिए मुहाना मंडी पहुंचेंगे। अधिवेशन से पूर्व 18 फरवरी को राष्ट्रीय कृषि मेला भी आयोजित किया जाएगा।

अधिवेशन में आने वाले प्रत्येक प्रतिनिधि को वैचारिक रूप से मजबूत एवं दृढ बनाने के लिए किसान संघ की ओर से कुछ पुस्तकें भी वितरित की जाएंगी।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

खेतड़ी विधायक के खिलाफ अवैध खनन का मामला दर्ज

झुंझुनूं। राजस्थान में झुंझुनूं जिले की खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में गांव वालों ने क्षेत्रीय बसपा विधायक पूर्णमल सैनी पर गौचर भूमि पर कब्जा कर अवैध खनन का आरोप लगया था, जिस पर जिला कलेक्टर डा. आरूषी ...

जनता से सीधे जुड़ाव के लिए झुंझुनूं पुलिस की नई पहल

झुंझुनूं। झुंझुनूं जिला पुलिस ने आमजन से सीधे जुड़ाव के लिए संदेश के नाम से एक नई सेवा शुरू की है, जिसमें अब पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबरों पर कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या, शिकायत बात करके या एसएमएस...

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने फिर खोला राहत का पिटारा

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को विधानसभा मे राज्य के वर्ष 2014-15 के बजट पर हुई बहस का जवाब देते पूर्व कांग्रेस सरकार पर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गर्त में ले जाने की बात कहीं। उन्हों...

Watch in VideoComments

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item