भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ पत्रकारों का धरना

बाड़मेर। बाडमेर के पत्रकारों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान पार्षदों की कवरेज कर रहे प्रिंट और इ...

बाड़मेर। बाडमेर के पत्रकारों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान पार्षदों की कवरेज कर रहे प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ की गई बदसलूकी के विरोध में आज धरना दिया। थार प्रेस क्लब के संयोजक चंदन सिंह भाटी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में पत्रकारों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना निंदनीय है।

उन्होंने बताया कि धरना देकर विरोध प्रदर्शन के साथ ही सभी पत्रकारों ने भाजपा जिलाध्यक्ष जालम सिंह रावलोत का बहिष्कार करने का निर्णय किया। धरने के बाद सभी पत्रकारों ने बाड़मेर जिला कलेक्टर मधुसुदन शर्मा को घटना की जानकारी देकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन की एक-एक प्रति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को भी भेजी। इस बीच, भाजपा जिलाध्यक्ष जालमसिंह रावलोत ने कहा कि उनके सामने किसी मीडियाकर्मी के साथ दुर्व्यवहार नहीं हुआ है और न ही उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी है।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jodhpur 7191537993703171780
item