तबीयत ख़राब होने से राज कपूर की पत्नी अस्पताल में भर्ती

Krishna Raj Kapoor, Raj Kapoor wife, Randheer Kapoor, राजकपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर, रणधीर कपूर
मुंबई। मशहूर अभिनेता राजकपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। रणधीर ने बताया कि उन्हें (कृष्णा) बढ़ती उम्र के साथ हो रही स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानियों के कारण भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी तबीयत में काफी सुधार है और जल्दी ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

मीडिया की रिपोर्ट से अनुमान लगाया जा रहा है कि कृष्णा को पिछले कुछ दिनों से भर्ती हैं, लेकिन रणधीर ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। रणधीर और ऋषि कपूर अपनी मां कृष्णा को देखने पहुंचे हैं। कृष्णा की देखभाल उनकी बेटी रीमा जैन कर रही हैं।

वहीँ कपूर परिवार के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, 'उन्हें सप्ताह भर पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया । अब वह ठीक हैं । कोई गंभीर बात नहीं है।' कृष्णा के स्वास्थ्य के बारे में उन्होंने कुछ और कहने से इंकार कर दिया और कहा कि, 'वह नियमित जांच के लिए आई हैं .. चिंता की कोई बात नहीं ।'

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Headlines 6595916020582515111
item