मनरेगा योजनान्तर्गत सवा करोड़ रूपये से अधिक के कार्य स्वीकृत

बून्दी  । महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत जिले की आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में एक करोड़ 31 लाख रूपये के क...

बून्दी  । महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत जिले की आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में एक करोड़ 31 लाख रूपये के कार्यो की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेवाराम स्वामी ने बताया कि पंचायत समिति बून्दी की ग्राम पंचायत उलेड़ा के 4 कार्य तथा रिहाणा के 3 कार्यो की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इसी प्रकार पंचायत समिति केशोरायपाटन की ग्राम पंचायत सुनगर के 3, गेण्डोली के 2, तथा झाली जी का बराना व नोताड़ा धरावन के एक-एक कार्य स्वीकृत किये गये है।
 
उन्होंने बताया कि सभी स्वीकृत कार्यो की कार्यकारी संस्था सम्बन्धित ग्राम पंचायत होगी, जिन्हे स्वीकृत कार्य 6 माह में पूर्ण करवाने है। स्वीकृत कार्यो पर 71 हजार 256 श्रमिक रोजगार मानव दिवस उपलब्ध करवाये जायेगें मनरेगा के अधिशाषी अभियंता भास्कर दत्त त्रिपाठी ने बताया कि मनरेगा योजना में गर्मी के मौसम में सर्वाधिक श्रमिक नियोजन होता है। अतः श्रमिको को योजनान्तर्गत पर्याप्त रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए कार्यो की निरन्तर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी करवाई जा रही है।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Kota 3293703038166453776
item