नागरिक सुरक्षा विभाग स्थापना दिवस पर आपातकाल में बचाव का किया प्रदर्शन

अजमेर।  जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि नागरिक सुरक्षा एक बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा है । इस पर सबसे अधिक ध्य...

अजमेर।  जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि नागरिक सुरक्षा एक बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा है । इस पर सबसे अधिक ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। राज्य सरकार शीघ्र ही स्कूलों में नागरिक सुरक्षा को अलग विषय के रूप में शामिल कर कालांश निर्धारित करेगी। साथ ही इस विषय के अधिक से अधिक प्रचार तथा आमजन को जोड़ने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने यह बात आज नागरिक सुरक्षा विभाग स्थापना दिवस पर कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा एक ऐसा विषय है जो बेहद महत्वपूर्ण होेते हुए भी काफी कम लोगों की जानकारी में है। नागरिक सुरक्षा विभाग की स्थापना से अब तक देश की परिस्थितियों में काफी परिवर्तन आया है। ऐसे में इस विषय की अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचना अतिआवश्यक है।

उन्होंने कहा कि आए दिन कहीं ना कहीं  आपदा या दुर्घटनाओं के कारण आम आदमी का जीवन संकट में रहता है। हाल ही में चेन्नई में हुई अतिवृष्टि से जिस तरह के हालत बने उसमें नागरिक सुरक्षा विभाग की भूमिका अतिमहत्वपूर्ण हो जाती है। ऐसी आपदाओं में नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयं सेवक आपदा ग्रस्त इलाकों में फंसे आमजन की सुरक्षा के लिए जरूरी हैं।

देवनानी ने कहा कि प्रदेश में भी इस तरह के स्वयं सेवक तैयार करने के लिए राज्य सरकार गंभीर है। युवाओं और आमजन को नागरिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। राज्य के स्कूलों में नागरिक सुरक्षा विषय का अलग कालांश पढ़ाया जाएगा। यह एन.सी.सी. और एन.एस.एस. की तरह ही एक महत्वपूर्ण विषय है। जिससे सभी का जुड़ाव होना आवश्यक है।

देवनानी ने कहा कि नागरिक सुरक्षा के ऐसे प्रदर्शन वास्तविक जोखिम भरी जगहों पर होने चाहिए ताकि लोगों का जुड़ाव हो सकें।

कलेक्ट्रेट में नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों ने बचाव कार्यों का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने पर फंसे लोगों को निकालने का प्रदर्शन किया।  स्वयं सेवकों ने इमारत में फंसे लोगों को सीढ़ी और रस्सियों के सहारे वास्तविक रूप में निकालकर दिखाया। उन्होंने आग से बचाव, प्राथमिक उपचार, प्रशिक्षण एवं संचार का भी प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम किशोर कुमार, अग्नि शमन विभाग के उपनियंत्राक अमित शर्मा, अमर सिंह राठौड़, विजय यादव एवं हनुमान सहाय, डाॅ. आलोक वर्मा, मुकेश मीरचन्दानी, पुरूषोत्तम तेजवानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक उपस्थित थे। 
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 5188851415003620345

Watch in Video

Comments

item