भाजपा जयपुर शहर अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक सम्पन्न

BJP meeting, BJP jaipur, BJP alpsankhyak morch jaipur, भारतीय जनता पार्टी, महासम्पर्क अभियान 2015, भाजपा जयपुर शहर अल्पसंख्यक मोर्चा
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रम 'महासम्पर्क अभियान 2015' को लेकर जयपुर शहर अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आज पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन ने कहा की महासम्पर्क अभियान की महत्ता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं विशेष रूप से  अभियान को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने मोर्चे के कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि अभियान में लक्ष्य निर्धारित कर पूर्ण निष्ठा और लग्न के साथ कार्यक्रम में जुट जाएं। जैन ने विश्वास जताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी कार्यकर्ता अपने क्षैत्र में एक दूसरे को सहयोग देकर शीघ्र ही अपने लक्ष्य को पूर्ण कर लेगें। बैठक में सभी मण्डलों से भाजपा जयपुर शहर अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 1810631830646228066
item