शहर की समस्याओं का शीघ्र हल निकालना प्राथमिकता : नाहटा

Jaipur Mayor Nirmal Nahata, Jaipur Nagar Nigam Mayor, Nirmal Nahata, jaipur mahapor,  भारतीय जनता पार्टी, जयपुर महापौर निर्मल नाहटा
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर कार्यालय में आज कार्यकर्ता जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जयपुर महापौर निर्मल नाहटा, विद्युत एवं सार्वजनिक प्रकाश समिति अध्यक्ष चन्द्र भाटिया व भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन ने कार्यकर्ताओंकी विभिन्न समस्याओं को सुना और अनेकानेक समास्याओं का मौके पर ही समाधान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व की जन सुनवाई में बताई गई समस्याओं के निस्तारण के बारे में जानकारी दी गई।

जानकारी देते हुए भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि आज शहर कार्यालय में सम्पन्न हुए कार्यकर्ता सुनवाई कार्यक्रम में कार्यकताओं द्वारा नगर निगम से सम्बन्धित समस्याएं सुनने को मिली, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान करावाया गया। विभिन्न मण्डलों के कार्यकर्ताओं ने सड़कों के गढ्ढे भरने, रोड़ लाईट लगवाने, पार्को के विकास के लिए आग्रह किया।

महापौर निर्मल नाहटा ने सभी समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए शीघ्र ही उनके जांच व समाधान की बात कही। महापौर निर्मल नाहटा ने बताया कि वर्षा के मौसम को देखते हुए उन सभी स्थानों को दुरस्त किया जाएगा जहां वर्षा का पानी एकत्रित हो जाता है। सभी नालों की सफाई एवं निर्माण कार्य चालू हैं। जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने पर समस्या से जुड़े ठेकेदारों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि जयपुर शहर के पर्यावरण को संतुलित रखने की बात पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने बताया कि इस हेतु पूरे जयपुर शहर में नगर निगम द्वारा अधिक-अधिक नए वृक्षारोपण किए जाएगें। भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि कार्यकर्ता सुनवाई में आम जन से जुड़ी सभी समस्याओं का तत्काल निस्तारण जारी है।

उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं से लगातार सम्पर्क बना रहें और उनकी सभी पारिवारिक एवं जन समास्याओं का समाधान हो इसके लिए प्रत्येक शनिवार को जयपुर शहर कार्यालय में सांसद रामचरण बोहरा व जयपुर महापौर निर्मल नाहटा प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक सुनवाई कार्यक्रम में भाग लेगें।

जैन ने कहा कि पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता अपनी समस्याओं के साथ सुनवाई कार्यक्रम में आता हैं तो उसकी समस्याओं को सुनकर शीघ्र ही समाधान के सारे प्रयास किए जाएगें।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

एक शाम माजीसा के नाम भजन संध्या में देर रात तक झूमें श्रद्धालु

जसोल। एक शाम माजीसा के नाम भव्य भक्ति संध्या का आयोजन एस एन वोहरा राजकीय उच्च माध्यमिक जसोल विद्यालय में हुआ। प्रवक्ता विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि पण्डित राजु महाराज के सानिध्य में आयोजक परिवार ...

पचपदरा में रिफाइनरी शिलान्यास को लेकर तैयारियां जोरो पर

कमिश्नर व आईजी ने लिया सभास्थल की व्यवस्थाओं का जायजा बालोतरा। पचपदरा में 22 सितंबर को होने वाले रिफाइनरी शिलान्यास व कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी की सभा को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही ...

आसाराम की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

जोधपुर। नाबालिग लड़की से यौन शोषण के आरोप में जोधपुर की जेल में बंद आसाराम की जमानत याचिका पर बुधवार को राजस्थान हाईकोर्ट में फिर सुनवाई होगी। न्यायाधीश निर्मलजीत कौर की अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर स...

Watch in VideoComments

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item