कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, हैंडल पर हो रहे आपत्तिजनक ट्वीट
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/11/twitter-account-of-congress-vice-president-rahul-gandhi-hacked.html
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का वेरीफाइड ट्विटर अकाउंट आज हैक हो गया है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उनके Office of RG के नाम से वेरीफाइड अकाउंट पर आज कुछ आपत्तिजनक शब्द देखे गए हैं। इसके बाद कुछ अपशब्द वाले ट्वीट्स को हटा दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद उनके ट्विटर अकाउंट पर अभी भी कुछ आपत्तिजनक ट्वीट किए जा रहे हैं।
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उनके Office of RG के नाम से वेरीफाइड अकाउंट को किसी ने हैक कर लिया है। ट्विटर पर पहले Office of RG के नाम से उनके वेरीफाइड अकाउंट का नाम अब Office of Retard Gan दिखाई दे रहा है। वहीं उनके अकाउंट पर कुछ आपत्तिजनक ट्वीट किए गए, जिनमें से कुछ अपशब्द वाले ट्वीट्स को हटा दिया गया। लेकिन अभी भी उनके अकाउंट से कुछ आपत्तिजनक ट्वीट किए जा रहे हैं।
राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक किए जाने को लेकर कांग्रेस स्पोक्सपर्सन रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि, ये बेहद गिरी हुई हरकत हैं। राहुल गरीबों की आवाज उठाते रहेंगे। अपशब्द वाले ट्वीट्स हटा दिए गए हैं।
गौरतलब है कि राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक किए जाने के बाद उनके ट्विटर अकाउंट से खुद राहुल गांधी और गांधी परिवार के बारे में अमर्यादित टिप्पणियां की गई हैं। उनके अकाउंट से कुछ आपत्तिजनक टवीट्स लगातार जा किए रहे जा रहे हैं, जो कुछ ही देर बाद में लगातार गायब भी होते जा रहे हैं। वहीं अब फिर से राहुल गांधी के नाम को बदला गया है, पहले Office of RG को Office of Retard Gan किया गया और अब इसको नया नाम दिया गया है, जिसमें Retarded gandhi लिखा हुआ दिखाई दे रहा है।