निगम ने किया आचार संहिता का उलघंन
जयपुर। जयपुर नगर निगम ने आचार संहिता का उल्लघन करते हुए पहले तो एक नीलामी का आयोजन किया और जब इस नीलामी में केवल एक ही खरीददार पहुंचा तो ...
https://khabarrn1.blogspot.com/2013/10/jaipur-nagar-nigam-violated-code-of-ethics.html
जयपुर। जयपुर नगर निगम ने आचार संहिता का उल्लघन करते हुए पहले तो एक नीलामी का आयोजन किया और जब इस नीलामी में केवल एक ही खरीददार पहुंचा तो नीलामी को निरस्त कर दिया। इससे निगम की कार्यशैली पर सवाल उठने लगा है। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने सभी तरह की नीलामियों पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। इसके बावजूद भी शुक्रवार को विद्याधर नगर जोन में जमीन की नीलामी का कार्यक्रम रखा गया। लेकिन इस नीलामी में केवल एक खरीददार ही पहुंचा, जिसके बाद निलामी को निरस्त कर दिया गया।