कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में से 9 नामों वाला पहला पेज सोशल मीडिया में वायरल

New Delhi, rajasthan, rajasthan election, assembly election, rajasthan assembly election, rajasthan election 2018, bjp candidates list, congress candidates list, jaipur news, rajasthan news
नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर एक ओर जहां भाजपा ने अपने 131 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, वहीं कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची का अभी भी इंतजार बरकरार है। आज आयोजित की गई केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक खत्म हो चुकी है, जिसके बाद भी उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की गई है। उम्मीद की जा रही है कि अब संभवतया कल ही कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जा सकती है, जिसमें करीब 110 नामों की घोषणा की जा सकती है।

वहीं इस बीच सोशल मीडिया में एक सूची वायरल हो रही है, जिसमें कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति बैठक के बाद जारी किए जाने वाले कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची में से पहला पेज है। इस पेज में कांग्रेस के 9 उम्मीदवारों के नाम नजर आ रहे हैं, जिनमें ...
कोलायत से भंवर सिंह भाटी, 
करणपुर से गुरमीत सिंह कुन्नर, 
सरदारशहर से भंवरलाल शर्मा, 
सरदारपुरा से अशोक गहलोत, 
धौलपुर से बनवारी लाल शर्मा, 
झोटवाड़ा जयपुर से रेखा कटारिया, 
सूरतगढ़ से पृथ्वीराज मील, 
शेरगढ़ से उम्मेद सिंह राठौड़ और 
बीकानेर पश्चिम से बी डी कल्ला का नाम दिखाई दे रहा है।

हालांकि इस सूची को लेकर किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की जा रही है। लेकिन कांग्रेस सीईसी बैठक के बाद इस प्रकार से कांग्रेस उम्मीदवारों की कथित सूची के इस पहले पेज के वायरल होने से यह सुर्खियों शुमार जरूर हो गया है। फिलहाल कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची का इंतजार किया जा रहा है, जो संभवतया कल पूरा हो ​सकता है। बताया जा रहा है कि सीईसी की बैठक में आज 40 सीटें फाइनल कर ली गई है, जिसके साथ ही अब तक कुल 120 सीटें फाइनल हो चुकी है, वहीं कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में करीब 110 नामों की घोषणा की जा सकती है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

पाकिस्तानी जायरीनों को सिम बेचने वाले पर मुकदमा दर्ज

अजमेर। पाकिस्तानी जायरीनों को सिम बेचने वाले प्रकरण की जांच उपअधीक्षक नेम सिंह को दी गई है। पाकिस्तानी जत्थे में शामिल जायरीन ख्वार शहजाद, अंजुम शहजाद, शेख परवेज तथा ताज मोहम्मद ने प्रधान डाकघर (जी...

एनएसयूआई के छात्रों ने किया बोर्ड कार्यालय पर प्रदर्शन

अजमेर। परीक्षक पर दबाव डालकर मनचाहे अंक दिलवाने के मामले में एनएसयूआई के छात्रों ने सोमवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कार्यालय पर हंगामा किया। छात्रों ने बोर्ड अध्यक्ष बी.एल. चौधरी के खि...

राजस्थान और पर्यटन एक-दूसरे के पर्याय : वसुंधरा राजे

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने एटीएफ पर लगने वाले वैट पर बड़ी रियायत...

Watch in VideoComments

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item