सरकार की दूसरी वर्षगांठ की तैयारियों की बैठक में पहुंचे वी सतीश
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राममाधव, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरूण जटेली, जल संसाधन मंत्री सावरलाल जाट, शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित करीब आधा दर्जन केन्द्रीय मंत्रियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
प्रदेश में सरकार के जश्न में करीब तीन लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने की जिम्मेदारी संगठन ने संभाली है, तो पूरे मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी मोर्चा संभाले हुए हैं।
जनपथ पर आयोजित होने वाले समारोह को सफल बनाने के लिए सरकार की पूरी तैयारियां है, वहीं कार्यक्रम पर केन्द्र की भी निगाहें बनी हुई है। केन्द्र तक प्रदेश का सही फीडबैक जाए इसके लिए सरकार हर स्तर पर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देर रही है।