नगर निगम के सर्तकता दस्ते ने हटवाये अवैध अतिक्रमण

Nigam ka Buldojar, JCB, नगर निगम सर्तकता दस्ते, अवैध अतिक्रमण, Jaipur Nagar Nigam, आशुतोष ए.टी. पेडणेकर, Ashutosh A T Pednekar
जयपुर। नगर निगम जयपुर के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने गुरूवार को सांगानेर जोन में अस्थाई अतिक्रमण को हटाकर 10 ट्रक सामान जब्त किया। नगर निगम जयपुर के आयुक्त आशुतोष ए.टी. पेडणेकर ने बताया कि सांगानेर जोन उपायुक्त रमेश अग्रवाल के नेतृत्व में आज प्रभावी कार्रवाई के दौरान जेएनएन मार्ग, प्रताप नगर, इण्डिया गेट पर स्थित सब्जी मण्डी को हटाया जाकर टोंक रोड, मालवीय नगर, फोर्टिज अस्पताल के पास, वर्ल्ड ट्रेड पार्क के पास, जवाहर सर्किल के आस-पास के क्षेत्र में किये गये अतिक्रमणों को हटाया गया।

पेडणेकर ने बताया कि नगर निगम द्वारा घोषित नोन वेण्ड़िग जोन में अस्थाई अतिक्रमण के विरूद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जायेगा। सभी जोन उपायुक्तों को निर्देश दिये गये कि एक बार अस्थाई अतिक्रमण हटाने के बाद वहां पुनः अस्थाई अतिक्रमण नही होने चाहिए।

इसके लिए जोन उपायुक्त, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी लगातार भ्रमण करके यह सुनिश्चित करेंगे कि नोन वेण्डिग जोन में कोई ठेला, थडी, खोका रखकर यातायात में कीसी भी तरह की बाधा उत्पन्न ना करे। उन्होने बताया कि नगर निगम दस्ते द्वारा नोन वेण्ड़िग जोन कोई भी थडी, ठेला, खोका या अन्य कीसी भी तरह से यातायात में अगर बाधा उत्पन्न की गई तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 3294405795414446599
item