आमजन के लिए 10 अगस्त से खुलेगा त्रिपोलिया का रास्ता
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/07/way-of-tripolia-bazar-to-be-open-from-next-month.html
जयपुर। परकोटे में भूमिगत मेट्रो के कार्य को लेकर छोटी चौपड़ पर खुदाई के दौरान त्रिपोलिया बाजार की तरफ पिछले करीब 10 माह से बन्द त्रिपोलिया बाजार का रास्ता 10 अगस्त से खोला जाएगा।
जयपुर मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि वहां काम अंतिम चरणों में है और कुछ दिनों में सड़क भी बनकर तैयार हो जाएगी, उसके बाद रास्ता आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। रास्ता खुलने के बाद वाहन चालक चांदपोल से बड़ी चौपड़ तक जा सकेंगे।
यह भी कहा जा रहा है कि चांदपोल की तरफ मेट्रो खुदाई के बाद फिर से बनाई गई सड़क पर टॉप लेयर चढ़ाई जाएगी, जिसके लिए एक रात के लिए रास्ता बन्द करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि चांदपोल से छोटी चौपड़ तक मेट्रो कार्य पूरा हो जाने के बाद हाल ही में 10 जुलाई को चांदपोल का रास्ता आमजन के लिए खोला गया था, जो कि पहले के काफी चौड़ा और अतिक्रमण मुक्त नजर आने लगा है।