सड़क हादसे में मारे गए एक ही परिवार के 8 लोगों का ग़मगीन माहौल में सामूहिक अंतिम संस्कार
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/04/8-member-of-a-family-died-in-road-accident.html
बूंदी। केशोरायपाटन के पास स्थित केशव नगर से बड़ गांव के पास स्थित गुरूद्वारे में बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारे पर मत्था टेककर वापस अपने गांव केशव नगर लौट रहे एक परिवार के साथ हुए बस हादसे में परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई, जिनका आज गमगीन माहौल में सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया।
गुरुद्वारे पर मत्था टेककर वापस अपने गांव केशव नगर लौट रहे एक परिवार के साथ मेगा-हाईवे पर गुडला फाटक के पास घुमाव पर केशोरायपाटन से कोटा की तरफ जा रही बस और कोटा से केशोरायपाटन की तरफ आ रही जीप में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई।
भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि जीप के पीछे चल रही कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायलों को गंभीर हालत में कोटा रेफर कर दिया, जिसमें 2 और गंभीर घायलों ने दम तोड़ दिया। ये सभी मृतक केशोरायपाटन के पास केशव नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों में कुलबिंदर कौर, किरण जीत कौर, हरदेव सिंह, सत्येन्द्र सिंह, हरमन जोत, परमिंदर कौर, आसु और सुखविंदर कौर शामिल है। केशोरायपाटन पुलिस ने मामले में बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है

गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
इस दर्दनाक हादसे में मारे गए लोगों के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार ग़मगीन माहौल में हुआ। मृतक के दोनों भाईयो ने सभी शवो को एक साथ मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। मुक्तिधाम में काफी संख्या में लोग श्रधांजलि देने के लिए मौजूद थे। पूरे घटनाक्रम में हादसे की सबसे बड़ी वजह रेलवे फाटक पर आरओबी नहीं होना और रेलवे फाटक बंद होने की जल्दी में बस चालक की जल्दबाजी का होना सामने आया है।
परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए कोटा लाडपुरा विधायक भवानी सिंह राजावत केशव नगर पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने हाईवे पर आरओबी का नहीं होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिस पर विधायक ने लोगों को समस्या के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।