एक हजार से अधिक परिवारों को मिला खुद का आशियाना
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/04/more-than-thousand-families-got-own-home.html
जयपुर। जयपुर में कीरों की ढ़ाणी स्थित राजीव आवास योजना के फ्लैट्स में अब आबादी का शोर और अपनी छत के नीचे रहने का सुख स्पष्ट दिखाई दे रहा है। सभी आवंटी पिछले तीन दिनों से अपने-अपने घरों को संवारने में लगे हुए हैं।
पिछले कुछ दिनों तक सूने पड़े इस क्षेत्र में अब सन्नाटे को तोड़ते हुए खुशियों की गूंज सुनाई दे रही है। यहां जेडीए द्वारा योजना के तहत पानी एवं बिजली के माकूल प्रबंध किए गए हैं। कच्ची बस्ती के सड़ान्ध भरे माहौल से साफ-सुथरे घर में रखने की सुखद अनुभूति से सराबोर लोगों की ख़ुशी भी अब देखते ही बन रही है।
जेडीसी शिखर अग्रवाल ने लगातार तीसरे दिन भी कीरों की ढ़ाणी का भ्रमण कर हर व्यवस्था को नजदीक से देखा तथा अधिकारियों से प्रगति की जानकारी भी ली। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा मुहाना मण्डी के निकट कीरों की ढाणी में विकसित राजीव आवास योजना के तहत बुधवार को कच्ची बस्ती के 103 परिवारों को फ्लैट्स की चाबी सुपुर्द करते हुए कुल 1091 परिवारों का खुद के मकान का सपना पूरा कर इस अभियान को देश में सबसे पहले मूर्त रूप दिया गया।
जेडीए शीघ्र ही सभी आवंटियों को फ्लैट के पट्टे भी जारी करेगा। मौके पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता अरविंद आर्य, जोन उपायुक्त-8 विनिता सिंह, अधीक्षण अभियंता वी.पी. वर्मा, अतिरिक्त आयुक्त पुनर्वास रश्मि गुप्ता, पुनर्वास अधिकारी अशोक शर्मा, श्रीलाल मीना उपस्थित थे।