बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूक चलवाहन रवाना
बून्दी । जिले में अक्षय तृतीया एवं पीपल पूर्णिमा के अवसर पर समाज में प्रचलित बाल विवाह की कुरीति पर आमजन को जागरूक करने एवं ऐसे आयोजनों ...
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/04/blog-post_16.html
बून्दी । जिले में अक्षय तृतीया एवं पीपल पूर्णिमा के अवसर पर समाज में प्रचलित बाल विवाह की कुरीति पर आमजन को जागरूक करने एवं ऐसे आयोजनों पर निगरानी रखने के लिए जिला एवं सेशन न्यायाधीश रमेश चन्द मीणा ने बुधवार को यहां कलक्ट्रेट से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चलवाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने कहा कि यह चलवाहन जिले के प्रत्येक तालुक्का क्षेत्र में भ्रमण करेगा तथा आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणाम के बारे में बताएगा। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है और जो भी इसमें शामिल पाया गया उस पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने कहा कि इस चलवाहन में रिटर्नर अधिवक्ता, लीगल अधिवक्ता, रिटर्नर एवं समाज सेवक आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम में जिला एवं पुलिस प्रशासन की भी भागीदारी रहेगी। उन्होंने जिले की जनता से अपील कि वे नाबालिग लड़के एवं लड़की का विवाह नहीं करें और इस कुरीति को जड़ से ही नष्ट करें।
इस अवसर पर एडीजे हरिमोहन गुप्ता, सीजेएम गम्भीर सिंह, अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायिक कर्मचारी, अभिभाषक संघ के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।