मेरठ में प्याऊ को लेकर दो समुदाय में हुई हिंसा में 50 घायल

मेरठ। बढ़ते हुए तापमान के चलते इन दिनों जहां भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, वहीं इस गर्मी से कुछ राहत दिलाने के लिए जगह-जग...

मेरठ। बढ़ते हुए तापमान के चलते इन दिनों जहां भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, वहीं इस गर्मी से कुछ राहत दिलाने के लिए जगह-जगह प्याऊ खोले जा रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में प्याऊ बनाने को लेकर विवाद छिड़ गया, जिसमे 50 लोगों के घायल होने की खबर है।

उत्तर प्रदेश में मेरठ के तीरगरान इलाके में एक मस्जिद के पास प्याऊ बनाने को लेकर हुए विवाद के चलते दो संप्रदायों के बीच शनिवार को हिंसक संघर्ष हो गया, जिसमें कम-से-कम 50 लोगों के घायल होने की खबर है। संघर्ष के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

जिलाधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के तीरगरान इलाके में मस्जिद कमेटी के लोग दोपहर करीब डेढ बजे प्याऊ का निर्माण करा रहे थे, जिसका दूसरे संप्रदाय के लोगों ने विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव होने लगा और इसके बाद हुए इस संघर्ष में दो मोटरसाइकिलों को भी फूंक दिया गया।

घटना के बाद शहर में तनाव को देखते हुए आठ कंपनी आरएएफ की बुलाई गई है और इसके अलावा शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। घटना के बाद आस-पास के कुछ अन्य इलाकों में भी तनाव फैल गया। कुछ स्थानों पर पथराव की भी सूचना है। हालांकि, स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि वह और एसएसपी ओंकार सिंह शहर का दौरा कर स्थिति को सामान्य करने की कोशिशों में जुटे हैं। विवाद का हल निकालने के लिए दोनों संप्रदायों के लोगों की एक बैठक बुलाई जाएगी। फिलहाल तनावपूर्ण शांति की स्थिति पर काबू पाने और शांति बने रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 2868453675259389122
item