पिंकसिटी प्रेस क्लब चुनाव के लिए 39 प्रत्याशी मैदान में

जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब लि. प्रबन्ध कार्यकारिणी वर्ष 2014-15 के चुनाव में 39 प्रत्याशी मैदान में है। मतदान 29 मार्च 2014 को प्रात: 10...

जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब लि. प्रबन्ध कार्यकारिणी वर्ष 2014-15 के चुनाव में 39 प्रत्याशी मैदान में है। मतदान 29 मार्च 2014 को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। मतगणना 30 मार्च को होगी। मतदान में 860 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल एल शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष के एक पद के लिए निशांत मिश्रा, पंकज सोनी, मांगी लाल पारीक और राधारमण शर्मा प्रत्याशी है। इसी प्रकार महासचिव के एक पद के लिए राहुल जैमन, रोशन लाल शर्मा और हरीश गुप्ता प्रत्याशी है।

कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए डी सी जैन, पुरूषोत्तम सैनी और प्रेम शर्मा प्रत्याशी है। इसी तरह उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए श्रीमती अनिता शर्मा, कानाराम कड़वा, दिलीप सिंह, दुर्गेश एन. भटनागर, परमेश्वर प्रसाद शर्मा, मुकेश शर्मा, यशपाल सिंह भाटी, राहुल शर्मा गौतम और वसीम अकरम कुरैशी प्रत्याशी है।

उन्होनें बताया कि कार्यकारिणी के दस पदों के लिए अरविन्द माहेश्वरी, कश्यप अवस्थी, गिरधारी लाल पारीक, छगन लाल शर्मा, दिनेश सिंह तोमर, दिलीप शर्मा, दीपेन्द्र सिंह आमेरा, नवल किशोर शर्मा, बबीता शर्मा, मनोज कुमार उदयवाल, मयंक शर्मा, मुकेश कुमार मीणा, रमन अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, राजेन्द्र कासलीवाल, लोकेन्द्र सिंह, शरद दाधीच, शैलेन्द्र सिंह राठौड़, सुनील चतुर्वेदी और सैयद शाहनवाज अली प्रत्याशी है।



सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jaipur 19542597846013130
item