बूढ़ा पुष्कर फीडर क्षेत्र में लगेगी सेवण घास, सरोवर सीमा पर लगेंगे मुटाम
अजमेर। राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति विकास के अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत ने बूढ़ा पुष्कर सरोवर के फीडर कार्य की समीक्षा बैठक में बूढ़ा प...
उन्होंने स्थानीय पटवारी को निर्देशित किया कि बूढ़ा पुष्कर सरोवर सीमा का चिन्हिकरण जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ करके स्थायी मुटाम लगाए जाएं। फीडर क्षेत्र में अधिग्रहित भूमि को चिन्हित करके वहां भी मुटाम लगाने के लिए निर्देशित किया गया। फीडर के दोनों तरफ करंज, नीम, शीशम, मूंजा, बड़, पीपल और गुग्गल जैसे स्थायी प्रवृति के सघन पेड़ लगाए जाएंगे। गायत्री परिवार के वीर शंकर शर्मा ने अवगत कराया कि गायत्री परिवार प्रत्येक धार्मिक स्थल पर पंच पेड़ समुच्च लगाएगा। पुष्कर से बूढ़ा पुष्कर आने वाली सड़क के दोनों तरफ पर्याप्त स्थान छोड़कर वृक्षारोपण भी किया जाएगा।
लखावत ने कहा कि बूढ़ा पुष्कर सरोवर में विसर्जित की जाने वाली मूर्तियों को प्रवेश द्वार के पास संग्रहालय के रूप में रखा जाएगा। इन मूर्तियों का परिचय भी दिया जाएगा। सरोवर में वस्त्रों को विसर्जित करने के लिए पृथक कुण्ड बनाया जाएगा। सरोवर की आव में आने वाले अवरोधों को हटाया जाएगा।