निश्चित रूप से कामयाब होगा मिशन 25 : वसुंधरा राजे
जयपुर। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि उनका मिशन 2 निश्चित रूप से कामयाब होगा। लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रदेश में 25 की 25...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/05/vasundhara-raje-said-that-mission25-will-be-definitely-successful.html
जयपुर। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि उनका मिशन 2 निश्चित रूप से कामयाब होगा। लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रदेश में 25 की 25 सीटें जीतेगी और राजस्थान में भाजपा के पक्ष में जो चुनावी नतीजे आयेंगे वह देश में मिसाल बनेंगे।
राजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को आयोजित फीडबैक कार्यक्रम में सांसद प्रत्याशी, संसदीय क्षेत्र प्रभारी, सहप्रभारी, विशेष समन्वयक, चुनाव अभिकर्ता, चुनाव प्रबन्ध समिति एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित कर रही थी।
राजे ने कहा कि राजस्थान में भाजपा पिछले एक साल से चुनाव अभियान में जुटी हुई है। पहले सुराज संकल्प यात्रा, उसके बाद विधानसभा चुनाव और अब लोकसभा चुनाव यानि पूरे एक साल से हमारे कार्यकर्ता प्राण-पण से घर-घर कमल खिलाने में जुटे हुए है। जिस तरीके से राजस्थान में हमने चुनाव लड़ा वह देश में भाजपा के लिए नजीर बनेगा। हमारा यह अभियान लोकसभा चुनाव के साथ ही खत्म नहीं होगा। इसे हम जन सेवा के लिए पूरे पाँच साल चलायेंगे।
राजे ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब आप विपक्ष में नहीं सरकार में हो। आपकी जायज बात सुनने के लिये सरकार बैठी है। इसलिए प्रदर्शन करने या सड़क पर उतरने की अब आप लोगों को आवश्यकता नहीं है। कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता के लिए सरकार के दरवाजे 24 घण्टे खुले है। आयें, बात करें, समस्या का समाधान बातचीत से ही होगा।
खत्म नहीं हुई है आचार संहिता : राजे ने कहा कि भले ही राजस्थान में लोकसभा के चुनाव सम्पन्न हो गये हैं, लेकिन यहां पूरी तरह से आचार संहिता खत्म नहीं हुई है। लोगों की अपेक्षाऐं है कि सरकार बनते ही काम होंगे। जनता की अपेक्षाओं पर हमारी सरकार खरा उतरेगी।
कार्यकर्ताओं का जताया आभार : राजे ने कहा कि जो टीम चुनाव में सामने होती है उसे लोग जानते हैं। उस टीम के फोटो भी अखबारों में छपते है, उस टीम को सभी पहचानते भी है। लेकिन भाजपा में जो सबसे बड़ी टीम है, वह पर्दे के पीछे काम करने वालों की है। उन्होंने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जी-जान से जुटी इस टीम का आभार जताया।