महाराष्ट्र-हरियाणा के नतीजों को राजे ने बताया मोदी का करिश्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि महाराष्ट्र-हरियाणा के विधानसभा चुनावों में मिला यह ऐतिहासिक जनादेश हमारे प्रधानमंत्री मोदी की ...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/10/vasundhara-raje-said-the-magic-of-narendra-modi.html
जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि महाराष्ट्र-हरियाणा के विधानसभा चुनावों में मिला यह ऐतिहासिक जनादेश हमारे प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता, उनके करिश्माई कुशल नेतृत्व और भाजपा की नीतियों का परिणाम है। यह हमारे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, सभी वरिष्ठ नेताओं सहित भाजपा संगठन के ग्रास रूट लेवल तक के कार्यकर्ता की भी जीत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित तमाम भाजपा नेता, कार्यकर्ता, और महाराष्ट्र तथा हरियाणा की जनता इस जीत के लिए बधाई के हकदार है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी में रखे कार्यक्रम में बोल रही थीं। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अशोक परनामी ने इस मौके पर राजे का लड्डू खिलाकर मूंह मीठा करवाया।
राजे ने इस अवसर पर कहा कि हमारी यह जीत कांग्रेस मुक्त भारत की दिशा में एक और मजबूत कदम है। इस जीत ने साबित कर दिया है कि देश की जनता भाजपा में विश्वास करती है। यह जीत यह भी संदेश देती है कि हमारी केन्द्र और राज्यों की भाजपा सरकारों ने विकास की दृष्टि से अच्छा काम किया है।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि उनकी सरकार कांग्रेस की तरह विकास के लिए खोखले एवं कमजोर मकान की बजाय राजस्थान में विकास की ठोस और मुकम्मल इमारत तैयार करेगी। इसके लिए उनकी सरकार ने मजबूत नींव रख दी है। जिसके परिणाम जल्द ही सामने आएंगे।