खुश खबरी, पेट्रोल 80 पैसे, डीजल 1 रुपये 30 पैसे हुआ सस्ता
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/04/80-1-30.html
नई दिल्ली। खुदरा महंगाई दर के आंकड़े संतोषजनक आने के बाद बुधवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इस माह की दूसरी कटौती कर दी है। पेट्रोल 80 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है और डीजल 1.30 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है। नई दरें बुधवार आधी रात से लागू हो गई है।
दिल्ली में पेट्रोल अब 59.20 रुपये और डीजल 47.20 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। नई दरें बुधवार आधी रात से लागू हो गईं। तीनों तेल कंपनियां- इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम क्रूड मूल्यों के हिसाब से हर पखवाड़े ईंधन कीमतों की समीक्षा करती हैं।
पेट्रोल और डीजल के दामों में एक महीने के भीतर यह दूसरी बार कमी की गई है। इससे पहले दो अप्रैल को पेट्रोल कीमत में 49 पैसे और डीजल में 1.21 रुपये की कटौती की गई थी। तेल कंपनी इंडियन ऑयल के एक अधिकारी के मुताबिक कीमतों में कमी की वजह क्रूड के मूल्य में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में हुआ सुधार है।
एक महीने में दो बार पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुए बदलाव से फरवरी और मार्च में इन दोनों ईंधनों की कीमत में हुई वृद्धि की भरपायी हो गई है। 16 फरवरी को पेट्रोल के दामों में 82 पैसे और डीजल के दामों में 61 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।
जबकि पहली मार्च को पेट्रोल 3.18 रुपये और डीजल के 3.09 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था। लेकिन इससे पूर्व अगस्त, 2014 के बाद दस बार कीमतों में कटौती कर पेट्रोल की कीमत में 17.11 रुपये और डीजल में 12.96 रुपये प्रति लीटर की कमी की जा चुकी थी।