राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा 13 मार्च से

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने माध्यमिक और प्रवेशिका परीक्षा 2014 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। माध्यमिक परीक्षा के लि...

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने माध्यमिक और प्रवेशिका परीक्षा 2014 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। माध्यमिक परीक्षा के लिए कुल 11 लाख 50 हजार और प्रवेशिका परीक्षा के लिए 8 हजार 250 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च को समाप्त होंगी।

परीक्षा कार्यक्रमानुसार गुरुवार 13 मार्च को अंग्रेजी अनिवार्य, शुक्रवार 14 मार्च को हिन्दी अनिवार्य, शनिवार 15 मार्च को तृतीयभाषा-संस्कृत, उर्दूू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी, विषय के प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। इसी प्रकार बुधवार 19 मार्च को गणित, शुक्रवार 21 मार्च को विज्ञान और 24 मार्च को सामाजिक विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। प्रवेशिका परीक्षाएं भी 13 मार्च से प्रारम्भ होकर 24 मार्च को समाप्त हो जाएंगी।

परीक्षा कार्यक्रमानुसार गुरुवार 13 मार्च को अंग्रेजी अनिवार्य, शुक्रवार 14 मार्च को हिन्दी अनिवार्य, शनिवार 15 मार्च को संस्कृत विषय के प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। इसी प्रकार बुधवार 19 मार्च को गणित, शुक्रवार 21 मार्च को विज्ञान और 24 मार्च को सामाजिक विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। माध्यमिक और प्रवेशिका परीक्षाएं प्रात: साढ़े आठ से पौन बारह बजे के सत्र में आयोजित होंगी।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 7147513386600465129

Watch in Video

Comments

item