वृद्ध के साथ मारपीट,गंभीर स्थिति मे घायन होने से रेफर किया

बूँदी ! देई थाना क्षेत्र के फतेहपुरा गांव मे बुधवार को  एक वृद्ध के साथ सात जनो ने लकडी व गंडासी से मारपीट की। जिससे वृद्ध गंभीर घायल हो गय...

बूँदी ! देई थाना क्षेत्र के फतेहपुरा गांव मे बुधवार को  एक वृद्ध के साथ सात जनो ने लकडी व गंडासी से मारपीट की। जिससे वृद्ध गंभीर घायल हो गया। घायल को देई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से उपचार के बाद गंभीर स्थिति के कारण बून्दी रेफर किया गया। देई पुलिस के एसआई गोकूलराम ने बताया कि फतेहपुरा निवासी देवकरण गुर्जर ५५ पुत्र छीतर गुर्जर अपने रिश्तेदार डोकून निवासी केसरा गुर्जर को अपनी भेंस दिखाने कूए पर जा रहे थे। गांव मे हनुमानजी के चबूतरे के पास फतेहपुरा निवासी प्रभू गुर्जर के पुत्र रामलाल,बाबू,गेन्दा ,रामदेव व श्रवण के पुत्र हीरा,महावीर व मामूड्या ने लकडी व गंडासी से देवकरण के साथ मारपीट की। फतेहपुरा निवासी छोटू गुर्जर ने बचाया। इसके बाद मोके पर १0८ एम्बुलेंस से देवकरण गुर्जर को देई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया जहां से उपचार के बाद गंभीर स्थिति होने से देवकरण को बून्दी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने १४८,१४९,३0८,३२३ मे मामला दर्ज कर जांच की शुरूआत की।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Kota 908974618354371363
item