वीडियो में देखें : भरी सभा में खोया राजबब्बर ने आपा, युवक को मारने के लिए पकड़ी गर्दन

Saharanpur, Uttar Pradesh, UP Election, Raj Babbar, Assembly Election 2017, UP Congress
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने आज यूपी के सहारनपुर में भरी सभा के बीच अपना आपा खो दिया और भीड़ में मौजूद एक युवक को मारने के लिए उसकी गर्दन पकड़ ली। हालांकि बाद में उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सहारनपुर में हुए रोड शो के दौरान का है।

राजबब्बर का ये वीडियो सोशल साइट्स पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे गुस्से से आगबबूला होते हुए एक युवक का मारने के लिए उस युवक की गर्दन को अपने हाथ में दबोचते हुए दिखाई दे रहे हैं। सात सैकंड के इस वीडियो में राज बब्बर किसी कार्यक्रम में जात हुए दिखाई दे रहें हैं, जिनके साथ उनके काफी समर्थक एवं पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।



खबरों के मुताबिक, यह वीडियो सहारनपुर में हुए एक रोड शो के दौरान का है, जब सहारनपुर में कांग्रेस का रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं ने राजबब्बर को घेर लिया था और वे भीड़ में से बाहर निकलना चाह रहे थे, लेकिन भीड़ के चलते वे वहां से निकल नहीं पा रहे थे। इसी बीच गुस्से से आगबबूला होकर राजबब्बर पटलते हैं और उनके पीछे की ओर मौजूद एक युवक की अचानके से गर्दन पकड़ लेते हैं। हालांकि बाद में उनके साथ मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया और फिर वे वहां से आगे बढ़ गए।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 4824350666898162652
item