'इनक्लोव सोशियल स्पेस' से होगी दिव्यांगों के जीवनसाथी की तलाश पूरी

जयपुर। दिव्यांगों और स्वास्थ्य संबंधी व्याधियों से पीड़ित लोगों के लिए जीवनसाथी की खोज करने में उनकी मदद के लिए राजधानी जयपुर में आज एक विशेष ऐप लॉन्च की गई। इस अवसर पर ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराने वाले कई दिव्यांग भी अपने होने वाले जीवनसाथी से मुलाकात के लिए यहां पहुंचे, जहां कई दिव्यांगों ने आपस में बातचीत कर एक—दूसरे को जाना।

जयपुर के सी—स्कीम स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित की गई आॅफलाइन मीट्स—अप में करीब 40 दिव्यांग अपने जीवनसाथी की खोज में पहुंचे, जहां इन लोगों ने आपस में बातचीत कर एक—दूसरे के बारे में जानकारियां साझा की। इस अवसर पर दिव्यांगों और स्वास्थ्य संबंधी व्याधियों से पीड़ित लोगों के लिए जीवनसाथी की खोज करने में उनकी मदद करने वाली एक विशेष ऐप इनक्लव की लॉन्चिंग की गई। साथ ही यहां आए दिव्यांगों के मनोरंजन के लिए स्टैंड—अप कॉमेड़ी और संगीतमय प्रस्तुतियों का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर दिव्यांगों और स्वास्थ्य कर्मचारियों पर केद्रित एक मैचमेकिंग ऐप्लिकेशन 'इनक्लव सोशियल स्पेस' के संस्थापक कल्याणी खोना और शंकर श्रीनिवासन ने बताया कि यह मोबाइल एप्लिकेशन जनवरी 2016 में लॉन्च हुआ था और अब तक इसके 6000 उपयोगकर्ता हो चुके हैं। एप्लिकेशन लॉन्च होने के तीन महीने बाद ही एक युगल द्वारा विवाह करने और 2000 मिलानों के साथ इसे शुरुआत से ही सफलता मिल चुकी है।

सोशियल स्पेस इनक्लोव का ऑफ़लाइन सम्मेलन क्षेत्र है, जहां संस्थापक चाहते हैं कि दिव्यांगता वाले और बिना दिव्यांगता वाले लोग आकर परस्पर मेल जोल करें। ये मुलाकातें प्रवेश और निकास पर रैंप के माध्यम से, सुगम्य प्रसाधान के कारण तथा सांकेतिक भाषा के दुभाषियों के कारण 100 प्रतिशत सुगम्य होती है।

इनक्लव के सह-संस्थापक शंकर श्रीनिवासन जो कि सोशियल स्पेस के भी प्रमुख है, उन्होंने कहा कि, 'जयपुर में सोशियल स्पेस के लॉन्च को लेकर बेहद रोमांचित हैं। यह सामाजिक जीवन को सबसे बेहतर बनाने की प्रक्रिया के दौरान दिव्यांगजनों के सामने आने वाली बाधाओं और भेदभाव को दूर करेगा।'


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jaipur 8020044237018747101
item