मोदीजी ने नोटबंदी के यज्ञ में हिंदुस्तान के किसान की बलि चढ़ा दी : राहुल गांधी
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/12/rahul-gandhi-took-a-dig-at-pm-narendra-modi-in-baran-rally.html
बारां। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज बारां में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और राज्य की वसुंधरा राजे सरकार पर जमकर निशाने साधे। नोटबंदी के फैसले के लेकर राहुल ने जहां मोदी सरकार पर हमला बोला, वहीं खान आवंटन को लेकर प्रदेश की वसुंधरा राजे सरकार पर भी जमकर प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने करीब 650 खानों का रातोंरात गलत आंवटन कर कई खान मालिकों के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस पार्टी ने जहां सभा में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया था, वहीं सभा में करीब 80 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ बताई जा रही है।
सभा को सम्बोधित करते हुए राहुल ने कहा कि देश में कालाधन और भ्रष्टाचार खत्म करने के नाम पर लागु किए गए नोटबंदी के फैसले से देश के करोड़ों लोग अभी तक भी परेशानी का सामना कर रहे हैं। वहीं नोटबंदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि मोदीजी ने नोटबंदी के यज्ञ में हिंदुस्तान के किसान की बलि चढ़ा दी। अगर विदेशों में जमा कालेधन को देश में वापिस लाए जाने के लिए कोई कार्य किया जाता तो नोटबंदी के फैसले से कई अधिक गुना बेहतर होता।
राहुल ने कहा कि जब स्विस सरकार ने वहां जमा कालेधन के कारोबारियों की लिस्ट दे रखी है, तो फिर कालाधन वापस क्यों नहीं लाया जा रहा और कालेधन के इन कारोबारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।
राहुल ने नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, नोटबंदी का ये फैसला एक प्रकार से राष्ट्रीय यज्ञ है, लेकिन ये सुपर रिच लोगों के लिए ही राष्ट्रीय यज्ञ साबित हो रहा है। इस राष्ट्रीय यज्ञ में किसान, मजदूरों की दी बली दी जा रही है। राहुल ने कहा कि नोटबंदी के फैसले के पीछे मोदीजी की 'किसानों का पैसा खिचों और 50 परिवारों को सिंचों' की भावना कार्य कर रही है। इसके लिए उन्होंने सहारा और बिड़ला से करोड़ों रुपए लिए हैं। राहुल ने कहा कि पेटीएम से पैसा भुगतान करने पर पांच फीसदी पैसा अमिरों के पास जाता है।
राहुल गांधी ने कहा कि देश में महज 6 फीसदी कालाधन कैश के रूप में सुपर रिच लोगों के पास है और 94 फीसदी धन गरीबों का है। मोदी ने एक फीसदी लोगों के लिए 99 फीसदी लोगों को परेशान किया जा रहा है। वहीं राहुल ने सभा के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों का भी विशेष ध्यान रखा और कहा कि पुलिसकर्मी हम सबके भाई समान है। वे दिन रात ड्यूटी पर होते हैं और हम सबकी सुरक्षा की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं।