WhatsApp पर फिर फैली दिलीप कुमार के निधन की अफवाह

Dilip Kumar, Dilip Kumar death, dilip kumar latest news, news of dilip kumar, lilawati hospital Mumbai, दिलीप कुमार, दिलीप कुमार का निधन
नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता दिलीप कुमार अपनी बीमारी को लेकर एक बार फिर से चर्चा में है। मोबाइल मैसेंजर व्हाट्सऐप पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है कि " फ़िल्म जगत की अपूर्णीय क्षति। अभी-अभी प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार का लीलावती अस्पताल में निधन।" हालांकि, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता कि इस खबर में कितनी सच्चाई है, लेकिन इतना जरूर है कि इसे लेकर दिलीप कुमार के चाहने वालों को तकलीफ जरूर हुई है।

गौरतलब है कि, दिलीप कुमार के बारे में इससे पहले भी एक बार इसी तरह से ही अफवाह फैली थी कि मुम्बई के लीलावती अस्पताल में उनकी मौत हो गई है। उस समय ये मैसेज माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर पर वायरल हुआ था और इस बार उनकी मौत की अफवाह का मैसेज व्हाट्सऐप पर वायरल हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि फिल्म-जगत के कई कलाकार इस तरह की अफवाहों का शिकार हो चुके हैं और हाल ही में शक्ति कपूर की मौत की खबर भी आई थी। हालांकि ये भी महज अफवाह ही साबित हुई थी।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 5900391647679176531
item