पुलिस कांस्टेबल करता था अपनी बेटी के साथ मारपीट और यौनशोषण

नई दिल्ली।  हम सवाल खड़े करते हैं कि बेटियां सुरक्षित नहीं कई मायनों में यह सवाल जायज भी है. इसी सवाल को और मजबूत करती है चंडीगढ़ के सेक...

नई दिल्ली।  हम सवाल खड़े करते हैं कि बेटियां सुरक्षित नहीं कई मायनों में यह सवाल जायज भी है. इसी सवाल को और मजबूत करती है चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में घटी एक घटना. पंजाब पुलिस के हेडक्वार्टर में तैनात एक पुलिस वाला अपनी बेटी का ही दुष्कर्म करता था. पीडि़त लडक़ी की उम्र करीब 18 साल से कम बताई गई है। इस पीडि़त लडक़ी ने यह आपबीती पुलिस को बताई है।


अगर पुलिस में तैनात एक पिता अपनी बेटी के साथ ऐसी हैवानियत कर सकता है फिर कई सवाल खड़े होते हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार कांस्टेबल की पत्नी की चार साल पहले मौत हो गई थी. उसका एक पांच साल का बेटा भी है. गत शुक्रवार रात को आरोपी हेड कांस्टेबल ने अपनी बेटी को पहले बेल्ट से जमकर पीटा उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया. 

पीड़िता ने ये सारी बात चंडीगढ़ में रहने वाली मौसी को बताई. पीड़िता ने बताया कि अकसर का पिता उससे गलत काम करता है. मौसी ने पूरे घटना की  जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर आकर आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पीड़िता से भी पूछताछ कर रही है

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार अजीत सिंह की पत्नी की चार वर्ष पूर्व देहांत हो गया था। पीडि़त लडक़ी एक भाई भी है उसकी उम्र करीब पांच वर्ष बताई गई है। पीडि़त लडक़ी के पिता का नाम अजीत सिंह बताया गया है।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 7241598221737036176
item