भाजपा विधायक दल की बैठक 24 को

Rajendra Rathore, rajendra rathore bjp jaipur,  राजेन्द्र राठौड़
जयपुर। विधानसभा के आगामी बजट सत्र के संबंध में आवश्यक रणनीति तैयार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक का आयोजन 24 फरवरी को सांय 4 बजे 8, सिविल लाईन्स पर किया जाएगा।

संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस बैठक में विधानसभा के आगामी बजट सत्र के लिए भाजपा विधायक दल की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जायेगा एवं प्रतिपक्ष द्वारा उठाये जाने वाले सभी मुद्दों पर मुस्तैदी से जानकारी देने के लिए आवश्यक रणनीति तैयार की जायेगी।

राठौड़ ने बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार को सांय 4 बजे से प्रारंभ होगी एवं बैठक के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया जायेगा।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 8691759854425212282
item