बिजली की दरों में बढ़ोतरी को लेकर शिवसेना ने फूंका राज्य सरकार रुपी पुतला

shiv sena protest, shiv sena ajmer, महंगी बिजली, बिजली की दरों में बढ़ोतरी, प्रदर्शन
अजमेर। बिजली की दरों में की गई वृद्धि के विरोध में शिव सेना इकाई अजमेर ने जिलाधीश कार्यालय के बाहर राज्य सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया और मुख्यमन्त्री के नाम क्लेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिजली की बढ़ी हुई दरों को तुरन्त प्रभाव से कम करने की मांग की है।

शिवसेना ने राज्य की भाजपा सरकार पर आम जनता से विश्वासघात करने का आरोप भी लगाया और कहा कि चुनाव से पहले सरकार ने जनता से महंगाई कम करने के वादे किये थे, लेकिन महंगाई कम करना तो दूर बिजली की दरें बढ़ाकर महंगाई को और बढ़ा दिया है। अब जब तक सरकार बिजली की बढ़ाई हुई दरों को कम नहीं करगी तब तक शिवसेना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।

ज्ञापन देने वालों में शिवसेना जिला प्रमुख मुन्नालाल शर्मा और मनोहर सिंह राजावत, दिनेश गहलोत, दिलीप मोटवानी, विजय वर्मा सहित कई शिवसेना कार्यकर्ता मौजूद थे।


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 8455181657996107280
item