मशहूर हरियाणवी डांसर सपना ने किया खुदकुशी का प्रयास
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/09/famous-dancer-sapna-chaoudhary-commits-suicide.html
गुरुग्राम। डीजे की थीम के साथ हरियाणवी लोक गीतों अपने थिरकती हुई हरियाणी की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। सपना द्वारा जहर खाकर खुदकुशी करने के प्रयास के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नजफगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टरों के मुताबिक सपना ने जहर खाकर जाने देने की कोशिश की थी। गौरतलब है कि पिछले काफी दिनों से एक गीत को लेकर वह विवादों में बताई जा रही है और सपना के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने केस भी दर्ज किया है। इस गीत को लेकर सपना सोशल मीडिया में भी यूजर्स के निशाने पर रही थीं।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों गुरुग्राम पुलिस ने सपना के खिलाफ एक गीत के बोल को लेकर एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद मामले की जांच के लिए एसीपी की अगुवाई में एक एसआईटी टीम भी गठित की गई थी। इससे पहले हिसार की डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में भी शिकायत की गई थी।
सपना पर आरोप है कि उन्होंने गुड़गांव के चक्करपुर इलाके में रागनी प्रोग्राम के दौरान दलितों के लिए अपशब्द कहे थे। शिकायत में कहा गया है कि सपना और इनकी टीम ने 'बिगड़ग्या' नामक जात-पात के एक गीत के जरिए दलितों पर सवाल उठाए थे। इस दौरान उन्होंने जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया था। सपना का वह विवादित वीडियो यूट्यूब पर भी अपलोड किया गया है।
Keywords : Sapna, Sapna Choudhary, Sapna Dancer, Haryana, Gurugram, Suicide, Sapna Dance Songs