फेसबुक ने खासतौर पर जर्नलिस्ट्स-न्यूजरूम के लिए किया FBNewswires लॉन्च

नई दिल्ली। सोशल मीडिया में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के बाद फेसबुक ने अब जर्नलिस्ट्स का भी बेस्ट फ्रेंड बनने का फैसला कर लिया है। फेसबुक ने ब...

नई दिल्ली। सोशल मीडिया में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के बाद फेसबुक ने अब जर्नलिस्ट्स का भी बेस्ट फ्रेंड बनने का फैसला कर लिया है। फेसबुक ने बीते दिन गुरुवार को FBNewswires लॉन्च किया। ये फेसबुक की और से एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जिससे कोई भी रियल-टाइम न्यूज कंटेंट, रिलेटेड फोटो, वीडियो पा सकेगा।

फेसबुक ने इसे एक ऑनलाइन न्यूज कंटेंट का खजाना बताया है। फेसबुक ने इस सर्विस को न्यूज कॉर्पोरेशन स्टोरीफुल के साथ पार्टनरशिपिंग में उतारा है। इस FBNewswires के जरिए फेसबुक उन कंटेट को प्रोवाइड कराएगा, जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट या शेयर किया गया हो।

FBNewswires स्टोरीफुल के साथ वैरियस सोशल साइट्स से न्यूज सोर्स की जांच करके प्रोवाइड कराएगा। इन सोशल साइट्स में ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम  जैसी याइट्स शामिल होंगी। अपनी इस पहल के जरिए फेसबुक खुद को इंस्टेंट न्यूज सर्विस के तौर पर पोज़िशन करने में लगा हुआ है, अथवा ये भी कहना गलत ना होगा कि ऐसा करके फेसबुक ट्विटर को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Technology 3620430923784353533
item