मनरेगा योजनान्तर्गत 5.59 करोड़ के कार्य स्वीकृत

    बून्दी । महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत पंचायत समिति के0 पाटन, नैनवां व तालेड़ा की 20 ग्राम पंचायतौ  के 7...


    बून्दी । महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत पंचायत समिति के0 पाटन, नैनवां व तालेड़ा की 20 ग्राम पंचायतौ  के 73 कार्यो पर 5 करोड़ 59 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
     जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सईद अहमद ने विज्ञप्ति में बताया कि पंचायत समिति के0 पाटन की ग्राम पंचायत बालोद व खरायता के 5-5 कार्य, जालोड़ा व माधोराजपुरा के 4-4 कार्य, मायजा के 11 कार्य, उतराना के 6 तथा फोलाई का एक कार्य स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार पंचायत समिति नैनवां की ग्राम पंचायत मांणी के 5 कार्य, डाकून के 6, बाछोला कोलाहेड़ा व जजावर के 3-3 कार्य, आंतरदा रजलावता व बांसी के 2-2 कार्य तथा डोडी व गुढादेवजी का एक एक कार्य स्वीकृत किया गया है।     उन्होंने बताया कि पंचायत समिति तालेड़ा की ग्राम पंचायत गामछ के 5 कार्य तथा लाडपुर व लाम्बाखोह के 2-2 कार्य स्वीकृत किये गये है। मनरेगा के अधिशाषी अभियंता भास्कर दत्त त्रिपाठी ने बताया कि स्वीकृत कार्यो पर रोजगार की मांग करने वाले श्रमिकों को 3 लाख रोजगार मानव दिवस उपलब्ध करवाये जावेगें।     उन्होंने बताया कि सभी कार्यो की कार्यकारी एजेन्सी ग्राम पंचायत होगी। सभी स्वीकृत कार्य 6 माह में पूर्ण करवाये जाने है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Kota 4008397245879160829
item