कश्मीर आकर प्रचार करके बताएं मोदी : उमर अब्दुल्ला
श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी और जम्मू-कश्मीर के अब्दुल्ला परिवार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जम्मू...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/04/umar-abdullah-speak-attacked-on-narendra-modi-again.html
श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी और जम्मू-कश्मीर के अब्दुल्ला परिवार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मोदी पर एक बार फिर पलटवार किया है, मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होने कहा है कि उनमें (मोदी में) हिम्मत नहीं है कि अपने उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के लिए कश्मीर में कदम रखें।
उमर ने यह प्रतिक्रिया मोदी के उस बयान पर दी, जिसमें उन्होंने फारूक अब्दुल्ला पर हमला करते हुए कहा था कि धर्मनिरपेक्षता पर अगर कहीं चोट पड़ी है तो वो कश्मीर में पड़ी है। धर्म के आधार पर कश्मीरी पंडितों को वहां से भगाया गया। उमर ने कहा कि मोदी आपमें कश्मीर आकर प्रचार करने की हिम्मत नहीं है।
मोदी पर हमला करते हुए उमर ने कहा कि उन्हें मोदी जी से धर्मनिरपेक्षता पर लेक्चर सुनने की जरूरत नहीं है। मोदी ने कश्मीरियों का अपमान किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि हमारे कार्यकाल में कश्मीरी पंडितों ने कश्मीर नहीं छोड़ा।गौरतलब है कि रविवार को फारूक अब्दुल्ला ने एक जनसभा में कहा था कि जो लोग मोदी को वोट दे रहे हैं उन्हें समंदर में डूब जाना चाहिए। फारूक के इसी बयान पर आज खुद मोदी ने हमला किया।
मोदी ने फारूक अब्दुल्ला पर सांप्रदायिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि सांप्रदायिकता को सबसे बड़ी चोट अगर कहीं पड़ी है तो कश्मीर में पड़ी है। फारूक अब्दुल्ला, उनके पिता और बेटे की राजनीति के चलते पंडितों को कश्मीर से खदेड़ दिया गया।