बस की टक्कर से एक महिला की मौत
बून्दी, । जिले के मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर रविवार दोपहर को भीलवाड़ा डिपो की बस की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/04/blog-post_28.html
बून्दी, । जिले के मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर रविवार दोपहर को भीलवाड़ा डिपो की बस की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गेंडौली थानाक्षेत्र के फोलाई गाँव की महिला सुशीलाबाई (३५) पत्नी राधेश्याम गौड़ सुबह गांव अपने ससुराल फोलाई से पीहर देवजी का थाना जाने के लिए दोपहर को करीब पौने एक बजे बस स्टैंड आई थी। यहां वह पूछताछ विंडो के बाहरी दीवार के पास खड़ी होकर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान भीलवाड़ा डिपो के चालक ने बस को बैक लिया । बस को लेते समय बाहर दीवार के पास पीछे खड़ी महिला बस और दीवार के बीच फँसकर तरह गंभीर घायल हो गई। वहां खड़े यात्रियों को इस बात का पता लगा तो ने बस यात्रियों को रुकवाया और पुलिस को सूचित दी । कुछ ही देर में मौके पर पुलिस पहुंची और महिला को जिला अस्पताल में ले जाया गया । जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बस को जब्त कर भीलवाड़ा डिपो में अनुबंध पर लगे आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है । बताया जा रहा है की शहर में रोडवेज बसों की टक्कर से तीन माह में यह तीसरी मौत है ।
