कच्छाधारी गिरोह के डकैतों ने किया हमला महिला साध्वी व भाई की मौत

कोटा,।  कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के गिरधरपुरा गांव में शनिवार रात्री को कच्छाधारी गिरोह के डकैतों ने गुरूदेव साधनाश्रम धाम पर हमला कर दिया। ...

कोटा,।  कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के गिरधरपुरा गांव में शनिवार रात्री को कच्छाधारी गिरोह के डकैतों ने गुरूदेव साधनाश्रम धाम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने एक महिला साध्वी व उसके भाई को लकडियो से पीट-पीटकर मार डाला। हमले में आधा दर्जन से अधिक महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई । पुलिस ने बताया कि इस घटना में गिरधरपुरा निवासी बंटी माली (१८) व साध्वी मीना (२८) की मौत हुई है। ये दोनों भाई बहन हैं। जबकि आश्रम की संचालका साध्वी उमा देवी(५५), फुलंता बाई(२२), टीना(१९), गणेशीबाई माली (७०), विनायका निवासी जगनी बाई (६०) व बिरधीबाई गोस्वामी (७०) के सिर में गम्भीर चोट लगने पर अस्पताल में र्भी कराया गया है। डकैत आश्रम से लाखों रूपए की नकदी व सोने चांदी के जेवरात भी लूट ले गए। पुलिस को मध्यप्रदेश के पारदी गिरोह पर शक है।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।  पुलिस में भी हडकम्प मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए व घटनास्थल का मोका मुआवना किया। । केशवरायपाटन रोड स्थित गुरूदेव साधनाश्रम धाम में यह घटना देर रात २ से ३ बजे के बीच की बताई जा रही है। आश्रम में रहने वाली एक युवती ने तड़के करीब ३.३० बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को एम्बूलेंस १०८ से एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही कोटा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गोविंद गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, उप अधीक्षक हिम्मत सिंह व कुन्हाड़ी थानाधिकारी राजेश सोनी समेत पुलिस के आला अधिकारी जाप्ता के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर तुरंत शहर की नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश तेज कर दी है।अतिरिक्त शहर पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। हुलिए के आधार पर पुलिस को भिंड मुरैना के पारदी गिरोह पर शक है। पुलिस ने लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर जोम्बो चैकिंग शुरू कर दी है।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Kota 215394652221555531

Watch in Video

Comments

Popular of the week




item