पुलिस-श्रमिकों के बीच संघर्ष में चार पुलिसकर्मी समेत नौ घायल

अलवर। अलवर के चौपानकी स्थित एक औद्योगिक ईकाई में 10 अप्रेल से धरने  पर बैठे हड़ताली श्रमिकों पर आज सुबह पुलिस ने अचानक लाठी चार्ज कर उन्ह...

अलवर। अलवर के चौपानकी स्थित एक औद्योगिक ईकाई में 10 अप्रेल से धरने  पर बैठे हड़ताली श्रमिकों पर आज सुबह पुलिस ने अचानक लाठी चार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। कम्पनी परिसर में बैठ कर हड़ताल कर रहे इन श्रमिकों पर पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी व हवाई फायर किये और कंपनी परिसर को श्रमिकों से खाली करवा लिया। इस घटना में हुई आगजनी में 4 वाहन जलकर खाक हो गये तथा  एक पुलिस उपाधीक्षक, पांच थाना प्रभारियों सहित करीब दो दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गये।

श्रीराम पिस्टन एंव रिंग लिमिटेड कंपनी में विभिन्न मांगों को लेकर करीब 11 सौ श्रमिक 15 अप्रैल से कंपनी परिसर के अंदर धरने पर बैठे थे तथा उत्पादन बंद कर रखा था।  600 श्रमिक कंपनी के बाहर मैदान में बैठ कर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। श्रमिक कंपनी में यूनियन बनाना चाहते हैं  जिससे नाराज प्रबंधन ने 22 श्रमिकों को कंपनी से बाहर कर रखा था, जिन्हें वापस लेने की श्रमिक मांग कर रहे थे।

इसी बात को लेकर श्रमिक कंपनी के अंदर धरना दे रहे थे जिससे कम्पनी का सारा उत्पादन बंद पड़ा हुआ है। श्रमिकों की श्रम विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत हुई मगर कोई नतीजा नहीं निकला। शुक्रवार को कम्पनी द्वारा न्यायालय से कंपनी परिसर खाली करवाने के आदेश लेने के बाद प्रशासन ने शनिवार सुबह करीब चार बजे दो सौ से अधिक पुलिस कर्मी बुला कर कंपनी परिसर में बैठे श्रमिकों को हटने को कहा। बात नहीं मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। श्रमिकों ने भी जवाब में पथराव किया। पथराव को देखकर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े व हवाई फायर किये।

अदालत के आदेश पर फैक्ट्री श्रमिकों के चल रहे धरने को हटाने के लिए अदालत के आदेश पर फैक्ट्री श्रमिकों के चल रहे धरने को हटाने के लिए शनिवार को अलवर के पथरेली थाना इलाके के भिवाड़ी के फेज 3 मेंं पहुंचे पुलिस दल पर फैक्ट्री में मौजूद श्रमिकों ने पथराव कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पुलिस एवं श्रमिकों के बीच हुए संघर्ष में चार पुलिसकर्मी समेत नौ लोग घायल हो गए। श्रमिकों ने बाद में चार वाहनों को आग लगा दी।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के अनुसार, पुलिस को उस समय लाठीचार्ज करना पड़ा, जब फैक्ट्री में मौजूद श्रमिकों ने पुलिस पर पथराव किया। पथराव कर रहे श्रमिकों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान श्रमिकों ने चार वाहनों को आग लगा दी। कुमार के अनुसार, पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया है। घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 3119878769767027318
item