गले मे शर्ट का फंदा डालकर की जीवन लीला समाप्त

बून्दी, ।  देई थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव के माल में कूएं पर एक जने ने गले मे शर्ट का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्य...

बून्दी, ।  देई थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव के माल में कूएं पर एक जने ने गले मे शर्ट का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या करने के कारणो का पता नही चल पाया कि आखिर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त क्यो कि। प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेशपुरा निवासी हरकेश बागरिया २५ पुत्र गिरिराज बावरिया ने गांव के माल में श्योजी लाल के कूएं पर नीम के पेड पर शर्ट को फाडकर गले मे फांसी लगाकर झूल गया।कूएं के मालिक श्योजीलाल ने जब पेड पर मृतक को लटका देखा तो उसने सूचना दी। जिस पर मोके पर पुलिस पहुंची। बाद मे शव का देई स्थित नए बस स्टेण्ड पर पोस्टमार्टम करवाया गया।  बताया जा रहा हे कि हरकेश शुक्रवार को ही दिल्ली से काका के लडके की आखातीज पर शादी मे शामिल होने के लिए आया था। ऐसे मे उसके द्वारा की गई आत्महत्या के कारण का कोई पता नही चल पाया। आने से पहले ही सिर से उठा पिता का साया परिजनो से मिली जानकारी के अनुसार मृतक हरकेश की पत्नि इन्द्रा गर्भवती है। शनिवार को हरकेश की मौंत से उस आनी वाली संतान के सिर से उसके इस संसार मे आने से पूर्व ही पिता का साया उठ गया। इसके साथ ही मृतक के पिंकी नाम की तीन वर्षीया लडकी है। हरकेश की मौंत पर परिजनो का रो रोकर बुरा हाल था।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Kota 7547072156539125502

Watch in Video

Comments

item