स्कूल के कमरे मे अविवाहित अध्यापिका के साथ गैंगरेप
बून्दी, । बून्दी जिले के दबलाना थाना क्षेत्र रेण गांव के एक विद्यालय में शुक्रवार को सुबह चार लोगो ने मिलकर २८ वर्षीय अविवाहित अध्यापिक...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/04/blog-post_9534.html
बून्दी, । बून्दी जिले के दबलाना थाना क्षेत्र रेण गांव के एक विद्यालय में शुक्रवार को सुबह चार लोगो ने मिलकर २८ वर्षीय अविवाहित अध्यापिका के साथ चार जनो ने एक के साथ सामूहीक दुष्कर्म किया।घटना केवक्त विद्यालय मे अध्यापिका अकेली थी। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय पर पुलिस पहुंची व घटनास्थल का मोका मुआवना किया। जानकारी के अनुसार अध्यापिका रोज की तरह विद्यालय पहुंची। विद्यालय की एक अन्य अध्यापिका के प्रसूती अवकाश होने पर विद्यालय मे परीक्षा की तैयारियो के चलते छात्र छात्राए व पोषाहार बनाने वाली भी विद्यालय नही आई थी। पीडिता की रिपोर्ट के अनुसार भोलू मीणा की झौपडियां निवासी दयाराम मीणा,बाबूलाल मीणा व नाडाहेत निवासी छोटूलाल मीणा रामेश्वर चौराहा निवासी हरिसिंह मीणा सुबह करीब साढे नो बजे अध्यापिका को अकेले देखकर विद्यालय मे पहुचे व दयाराम ने पीडिता के मुंह मे चुन्नी ठुंस कर घसीटते हुए कक्षा कक्ष मे ले गया। बाद में चारो ने अध्यापिका के साथ दुष्कर्म किया। पीडिता को बदहवास अवस्था मे छोडकर चारो मोके से फरार हो गये। पीडिता के चिल्लाने पर पडोस की महिलाए व बच्चे आए शिक्षिका के कपडे पूरी तरह फटे हुए थे। महिलाओ ने पीडिता को कपडे दिए। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीडिता की रिपोर्ट पर धारा ३७६ छ व ३४ मे मामला दर्ज कर जांच की शुरूआत की। मामले की जांच हिण्डोली पुलिस उपाधीक्षक को सोंपी गई है।